1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: 140 किलो के विशालकाय कॉर्नवाल को देख गिल ने किया डांस तो भौचक्‍के रह गए कोहली, देखें वीडियो

IND WI 1st Test : भारत ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्‍ट के पहले ही दिन मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। इस मैच में जब 140 किलो वजनी विशालकाय रहकीम कॉर्नवाल क्रीज पर उतरे तो भारतीय क्रिकेटर्स की प्रति‍क्रिया देखने लायक रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Jul 2023, 12:36 PM IST

shubman-gill-breaks-into-sudden-dance-during-rahkeem-cornwall-batting-virat-kohli-stand-still.jpg

140 किलो के विशालकाय कॉर्नवाल को देख गिल ने किया डांस तो भौचक्‍के रह गए कोहली।

IND WI 1st Test : वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम डोमिनिका के विंडसर पार्क में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है। वेस्टइंडीज की टीम पहले ही दिन पहली पारी में महज 150 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। अब भारत महज 70 रन पीछे है। डेब्यूटेंट यशस्वी जायसवाल 40 और कप्तान रोहित शर्मा 30 रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह भारत ने पहले ही दिन मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। इस मैच में जब 140 किलो वजनी विशालकाय रहकीम कॉर्नवाल क्रीज पर उतरे तो भारतीय क्रिकेटर्स की प्रति‍क्रिया देखने लायक रही।


डोमिनिका टेस्‍ट के पहले दिन मजबूत स्थिति में आते ही भारतीय खिलाड़ी मस्ती के मूड में दिखे। 64वें ओवर में कैरेबियाई टीम 9 विकेट गंवा चुकी थी। रहकीम कॉर्नवाल और जोमेल वॉरिकन क्रीज पर मौजूद थे। जैसे ही 140 किलो वजनी रहकीम कॉर्नवाल स्ट्राइक लेने पहुंचे तो शुभमन गिल ने डांस करना शुरू कर दिया। वहीं, विराट कोहली भी विशालकाय कॉर्नवाल को देख भौचक्‍के रह गए। कोहली एकटक उन्‍हें देखते रहे और अपनी जगह से बिल्कुल भी नहीं हिले।


अश्विन ने तोड़े कई रेकॉर्ड

बता दें कि भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे शानदार गेंदबाजी की है। अश्विन ने इस मैच की पहली पारी में 60 रन देकर 5 विकेट चटकाए और 6 मेडन ओवर भी फेंके। उनके सामने कैरेबियाई खिलाड़ी पूरी तर पस्‍त नजर आए। इसके साथ ही अश्विन ने 700 विकेट भी पूरे कर लिए हैं और एक साथ कई रेकॉर्ड भी तोड़े हैं।

यह भी पढ़ें : यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर तोड़ा 40 साल पुराना ये रेकॉर्ड

बड़े स्‍कोर पर होगी भारत की नजर

वेस्टइंडीज के 150 रन के जवाब में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं। अब भारत महज 70 रन पीछे है। रोहित शर्मा 30 और यशस्‍वी जायसवाल 40 रन बनाकर नाबाद हैं। अब भारतीय टीम की नजर बड़ा स्‍कोर खड़ा कर वेस्‍टइंडीज को उसकी दूसरी पारी में भी जल्‍दी समेटने पर होगी।

यह भी पढ़ें : WTC के फाइनल में नहीं खिलाने पर छलका अश्विन का दर्द, जानें क्‍या कहा