आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। इसके साथ ही एमएस धोनी की कप्तानी में आईपीएल का पांचवां खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इस मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गुजरात टाइटंस को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। शुभमन गिल की बल्लेबाजी के दौरान सारा अली खान भी विकी कौशल के साथ स्टेडियम में स्पॉट हुईं। ये देख एक बार फिर सारा का नाम शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा है।