30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मैच से भी बाहर, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

शुभमन गिल भारतीय टीम का वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा मैच भी मिस करेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खुद इस बात की पुष्टि की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Oct 2023, 2:50 PM IST

shubman-gill.jpg

शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मैच से भी बाहर! साथ में आई ये गुड न्‍यूज।

शुभमन गिल डेंगू की बीमारी से तेजी से उबर रहे हैं। इसी कारण वह वर्ल्‍ड कप 2023 में भारत के लिए ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेल सके थे। बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में बताया कि टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल 9 अक्टूबर को दिल्ली ट्रैवल नहीं कर रहे हैं। वे इस समय मेडिकल टीम के साथ चेन्नई में ही रहेंगे। पहले ऐसी चर्चा थी कि वह चेन्‍नई से सीधे अपने घर चंडीगढ़ जाएंगे, लेकिन अब वह चेन्‍नई में ही मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। हालांकि अभी भी उनके पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबला खेलने को लेकर संशय बना हुआ है।


दरअसल, शुभमन गिल को लेकर एक सूत्र ने एएनआई को जानकारी दी थी कि शुभमन गिल तेजी से ठीक हो रहे हैं। वह टीम इंडिया के साथ दिल्ली जाएंगे और टीम के साथ ही रहेंगे। लेकिन, अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलेंगे और चेन्‍नई में ही आराम करेंगे।

ईशान किशन को दूसरा मौका!

शुभमन गिल के पहले मैच में बीमार होने के चलते ईशान किशन को मौका दिया गया था, लेकिन वह मौके को नहीं भुना सके। अगर शुभमन दूसरे मैच में नहीं खेलते हैं तो ईशान किशन को अफगानिस्‍तान के खिलाफ भी मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : अश्विन ने एक ही जगह पर खड़े होकर देखी भारत की बल्लेबाजी, मैच के बाद खोला राज

पांच खिलाडि़यों ने छोड़ी छाप

टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया का टॉप आर्डर चरमराने के बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने दमदार बल्‍लेबाजी का प्रदर्शन किया। वहीं, इससे पहले रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने भी गेंद से अहम योगदान दिया।

यह भी पढ़ें : कोहली को मिला गोल्ड मेडल, जबकि मैन ऑफ द मैच थे केएल राहुल, जानें क्यों