29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को रोमांचक टेस्ट में 2 विकेट से हराया, केन विलियमसन के खेली शतकीय पारी

SL vs NZ : क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। पांचवें दिन अंतिम गेंद तक गए इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने रोमांचक जीत दर्ज की है। इस मैच के हीरो केन विलियमसन और डैरिल मिचेल रहे, जिन्होंने क्रमश: 121 रन 81 रन की शानदार पारियां खेलीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Mar 2023, 4:46 PM IST

sl-vs-nz-1st-test-new-zealand-beat-sri-lanka-by-two-wickets.jpg

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को रोमांचक टेस्ट में 2 विकेट से हराया, केन विलियिमसन के खेली शतकीय पारी।

SL vs NZ : बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तहत जहां भारत में आस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वहीं, क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच के पहले चार दिन श्रीलंकाई टीम की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही थी। लेकिन, अंतिम दिन केन विलियमसन की नाबाद शतकीय पारी और डैरिल मिचेल के तूफानी अर्धशतक की वजह से श्रीलंका टीम बैकफुट पर आ गई और मैच अंतिम बॉल तक रोमांचक बना रहा। हालांकि न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को दो विकेट से जीतते हुए श्रीलंका के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदाें पर पानी फेर दिया। अब डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला 7 जून को ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।


न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में श्रीलंका और कीवी टीम के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 355 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 373 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 302 रन बनाते हुए न्यूजीलैंड के सामने 285 रन का लक्ष्य रखा।

केन विलियमसन और डैरिल मिचेल ने खेली शानदार पारी

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया 285 के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड आखिरी ओवर में शानदार जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड की इस जीत में केन विलियमसन ने 194 गेंदों पर 121 रन की शानदार नाबाद पारी खेली है। वहीं डैरिल मिचेल 86 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली। न्यूजीलैंड ने इस मैच में श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया है।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया को तगड़ा झटका, श्रेयस अय्यर अजमदाबाद टेस्ट से हुए बाहर

अंतिम गेंद तक खिंचा मैच

अंतिम ओवर में न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 8 रन की जरूरत थी। असीथा फर्नांडो अंतिम ओवर लेकर आए। पहली बॉल पर केन ने सिंगल निकाला और दूसरी गेंद पर मैट हैनरी ने सिंगल लिया। लेकिन, तीसरी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में मैट हैनरी के रूप में कीवी टीम का 8वां विकेट गिर गया।

तब जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। केन ने चौथी बॉल पर चौका लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद पांचवी गेंद खाली निकली और अंतिम गेंद पर केन ने बाई के रूप में एक रन लेते हुए न्यूजीलैंड को दो विकेट से जीत दिलाई।

यह भी पढ़े - भारत के लिए गुड न्यूज, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया