30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौरव गांगुली का कोहली संग हुए विवाद पर बड़ा खुलासा, बोले- विराट कप्तानी चाहते थे, लेकिन मैंने…

सौरव गांगुली ने विराट कोहली के साथ कप्‍तानी विवाद पर एक बार फिर खुलकर बात की है। उन्‍होंने कहा कि विराट कोहली वनडे और टेस्‍ट टीम की कप्तानी छोड़ना नहीं चाहते थे। जबकि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्प्लिट कैप्टेंसी ना हो और टी20 व वनडे क्रिकेट में एक ही कप्तान चाहते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Dec 2023, 1:19 PM IST

virat_kohli_and_sourav_ganguly.jpg

बीसीसीआई के पूर्व अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने विराट कोहली के साथ हुए कैप्टेंसी विवाद पर एक बार फिर खुलकर बात की है। गांगुली ने कहा कि उन्होंने कोहली कप्तानी से नहीं हटाया। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट की कप्तानी से हटने का निर्णय लिया था और वनडे और टेस्ट टीम की कमान संभालने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन बीसीसीआई कोहली के फैसले से नाखुश था। गांगुली ने कहा कि उन्होंने कोहली से टी20 के बाद वनडे की कप्तानी भी छोड़ने की बात जरूर कही थी। वह चाहते थे कि टी20 व वनडे में एक ही कप्तान रहे।


सौरव गांगुली ने रियलिटी शो दादागिरी अनलिमिटेड के 10वें सीजन के एक वीडियो पर कहा कि मैंने विराट कोहली को कप्तानी से नहीं हटाया। मैं ये बात कई बार कह चुका हूं। वह खुद टी20 टीम लीड नहीं करना चाहते थे। इसलिए मैंने उनसे कहा कि यदि आप टी20 लीड नहीं करना चाहते तो आप पूरे व्हाइट बॉल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दें। एक व्हाइट बॉल और एक रेड बॉल वाला कप्तान रहने दीजिए।

दोनों के बयानों में था विरोधाभास

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पूर्व कोहली के एक बयान ने हड़कंप मचा दिया था। गांगुली कह रहे थे कि कोहली से बात करने के बाद ही उन्‍हें वनडे की कप्तानी से हटाया गया है। जबकि विराट कोहली का बयान इसके विपरीत था। कोहली ने कहा था जब दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम चुनी जा रही थी तो उन्‍हें मीटिंग में बुलाया गया।

यह भी पढ़ें : पेरिस ओलंपिक खेल गांव में बिना एयर कंडीशनर भी होगा ठंड का अहसास

विवाद बढ़ने पर छोड़ी टेस्‍ट की भी कप्‍तानी

कोहली ने कहा कि चयनकर्ताओं के साथ टेस्ट टीम पर चर्चा हुई थी, लेकिन मीटिंग के बाद मुझे वनडे टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला किया गया है। सेलेक्टर्स के निर्णय पर मैंने हामी भरी। इसके बाद विवाद बढ़ा तो कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे के बाद ही टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी और फिर रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट का कप्‍तान बनाया गया।

यह भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या पर जडेजा ने कसा तंज, बोले- वह रेयर टेलेंट, इसलिए मैदान पर...