
भारत के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान।
SA vs IND: भारत के खिलाफ आगामी घरेलू टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपनी स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टेम्बा बावुमा और कगिसो रबाडा को सीमित ओवर की सीरीज से बाहर रखा गया है। टी20 और वनडे टीम की कमान एडेन मार्करम को सौंपी गई है। वहीं टेस्ट सीरीज की कमान टेम्बा बावुमा करते नजर आएंगे। साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम टी20 सीरीज के साथ 10 दिसंबर शुरुआत करेगी। तीन टी20 के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से खेलेगी।
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तीनों फॉर्मेट में स्क्वॉड का ऐलान करते हुए बताया है कि कप्तान टेंबा बावुमा और कगिसो रबाडा जैसे सीनियर सीमित ओवर के क्रिकेट से बाहर रहेंगे और टेस्ट सीरीज से उनकी वापसी होगी। बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बावुमा के नेतृत्व में अफ्रीकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर बाहर हो गई थी।
साउथ अफ्रीका टी20 स्क्वॉड
एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटीनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवैन फेरीरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यैनसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फुलेकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाड विलियम्स।
यह भी पढ़ें : धोनी के गुरुमंत्र से विंडीज ने रचा इतिहास, शाई होप बोले- काम कर गई माही की ये सीख
साउथ अफ्रीका वनडे स्क्वॉड
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटीनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डि जोर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, मिहलाली पोंगावाना, डेविड मिलर, वियाना मुल्डर, एंडिले फुलेकवायो, तबरेज शम्सी, रैसी वैन डर डसन, काइल वेरेने और लिजाड विलियम्स।
साउथ अफ्रीका टेस्ट स्क्वॉड
टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डे जोर्जी, डीन एल्गर, मार्को यैनसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कगीसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेने।
यह भी पढ़ें : सूर्या ने निभाई धोनी की परंपरा, सीरीज जीतकर इन्हें थमाई ट्रॉफी... देखें शानदार वीडियो
Updated on:
4 Dec 2023, 4:08 PM IST
Published on:
4 Dec 2023, 2:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.