29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्या ने निभाई धोनी की परंपरा, सीरीज जीतकर इन्‍हें थमाई ट्रॉफी… देखें शानदार वीडियो

भारतीय टी20 टीम के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह और जितेश शर्मा के हाथों में ट्रॉफी थमाई और एमएस धोनी की परंपरा को निभाया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Dec 2023, 1:27 PM IST

ind_vs_aus_t20_series_trophy.jpg

सूर्या ने निभाई धोनी की परंपरा, सीरीज जीतकर इन्‍हें थमाई ट्रॉफी।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने वर्षों पहले सीरीज जीतने के बाद युवा खिलाडि़यों को ट्रॉफी के साथ जश्न मनाने का मौका देने की परंपरा शुरू की थी। एमएस धोनी के बाद कई कप्तान आए और गए, लेकिन उन्‍होंने इस परंपरा को कभी टूटने नहीं दिया। टीम इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से जीती तो कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने भी परंपरा को निभाते हुए ट्रॉफी रिंकू सिंह और जितेश शर्मा के हाथों में दी। बीसीसीआई ने इस पल का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


बता दें कि सीनियर प्‍लेयर्स की गैरमौजूदगी में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में सौंपी गई थी। सीरीज की शुरुआत में हर किसी को भारत की प्‍लेइंग इलेवन की चिंता सता रही थी। क्‍योंकि अधिकतर खिलाडि़यों को आईपीएल और घरेलू क्रिकेट का अनुभव था। लेकिन, इस युवा टीम ने पहले दो मुकाबलों में ऑस्‍ट्रेलिया जैसी दिग्‍गज टीम को धूल चटाकर ये बता दिया कि वे भी किसी से कम नहीं हैं।

भारतीय युवाओं का जलवा

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाडि़यों में भारतीयों का जलवा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने जहां सीरीज में सबसे ज्‍यादा 223 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे तो वहीं रवि बिश्नोई सबसे ज्‍यादा 9 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे।

यह भी पढ़ें : सूर्या के इस खास मैसेज का कमाल, अर्शदीप ने कंगारुओं के जबड़े से छीनी जीत

बिश्नोई ने की अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी

एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन थे, जिन्‍होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सर्वाधिक 9 विकेट चटकाए थे। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में रवि बिश्नोई ने भी 9 विकेट चटकाए हैं। इस तरह बिश्नोई ने अश्विन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

यह भी पढ़ें : धोनी के गुरुमंत्र से विंडीज ने रचा इतिहास, शाई होप बोले- काम कर गई माही की ये सीख