22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण अफ्रीका के लिए खुशखबरी, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इस धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान किया गया है। टेम्बा बावुमा, ऑलराउंडर मार्को जानसन और तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी की टीम में वापसी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 19 Nov 2024, 3:25 PM IST

South Africa vs Sri Lanka: कोहनी की चोट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाने वाले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी को तैयार हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे।

टेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीकी टीम के मध्यक्रम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम में उनकी वापसी अगले साल लार्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऑलराउंडर मार्को जानसन और तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्ज़ी की भी टीम में वापसी हुई है।

पढ़े: Sri Lanka Squad Announce: श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घोषित की टीम, धनंजय को सौंपी कप्तानी

इस संबंध मे दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच शुकरी कॉनराड ने कहा, "हमने प्रतिस्पर्धा में बने रहने और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए सबसे मजबूत संभावित टीम चुनी है। हमने चयन के दायरे में आने वाले खिलाड़ियों को अपनी-अपनी प्रांतीय टीमों के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का अवसर देने के लिए सामान्य 15 के बजाय 14 सदस्यीय टीम का चयन किया है।

उन्होंने कहा कि हमने 15 के बजाय 14 खिलाड़ियों की टीम बनाई है, ताकि चयन से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को अपनी प्रांतीय टीमों के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने का अवसर मिल सके। टेम्बा बावुमा का ठीक होकर टीम का नेतृत्व करना बहुत अच्छा है। उनका नेतृत्व और कौशल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक डरबन और दूसरा टेस्ट मैच 5 से 9 दिसंबर तक कैबरा में खेला जाएगा। WTC फाइनल के लिहाज से श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। WTC 2023-25 तालिका में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद तीसरे स्थान पर श्रीलंका है, वहीं दक्षिण अफ्रीका 5वें नंबर विराजमान है।

पढ़े: IND vs AUS: विराट कोहली बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में ध्वस्त कर सकते हैं लक्ष्मण-द्रविड़ और पुजारा के ये रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम-
टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी ज़ोरज़ी, मार्को जानसेन, केशव महाराज, ऐडन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पटेरसन, कासिगो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रियान रिकल्टन, कैइल वेरेन्ने