वेस्ट इंडीज नहीं ले पाया बड़ी बढ़त
श्रीलंका ने पहली पारी में कप्तान दिनेश चंडीमल की ओर से खेली गई 119 रनों की नाबाद शतकीय पारी के दम पर 253 रन बनाए थे। इसके बाद उसने लाहिरु कुमारा (4/86) और कासुन (3/49) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को अधिक बढ़त नहीं लेने दी और उसकी पहली पारी 300 रनों पर समेट दी। वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में डेवन स्मिथ (61) और शेन डॉरिक (55) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। इसके अलावा, रोस्टन चेस ने भी 41 रनों का अहम योगदान दिया।