गेब्रियल झटक चुके हैं 11 विकेट
वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंदबाज शेनन गेब्रिएल ने सबसे अधिक छह विकेट लिए हैं, वहीं केमार रोच को दो सफलता मिली है। पिछली इनिंग में गेब्रियल के 5 विकेट झटके थे। गेब्रियल के मैच में कुल 11 विकेट हो चुकें हैं और अभी भी श्रीलंका के दो विकेट बाकी हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी के बाद भी श्रीलंका ने लम्बी लीड बना ली है। वेस्ट इंडीज को पांचवें दिन के खेल में दोनों विकेट जल्द चटकाने होंगे और फिर मैच जीतने के लिए टिक कर बल्लेबाजी करनी होगी।