
IND vs SA 1st Test Playing 11: साउथ अफ्रीका की मेजबानी में टी20 और वनडे के बाद अब 26 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट बॉक्सिंग डे से सेंचुरियन की तेजतर्रार मानी जाने वाली पिच पर खेला जाएगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। जिसमें उन्होंने पांच गेंदबाजों दो स्पिनर और तीन पेसर को चुना है। उन्होंने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को पहली पसंद बताते हुए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को ओपनर के रूप में चुना है। आइये एक नजर में देखें सुनील गावस्कर की इस प्लेइंग 11 में कौन-कौन शामिल हैं?
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उनकी प्लेइंग 11 काफी सिंपल होगी। मेरी प्लेइंग 11 सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा शामिल होंगे तो शुभमन गिल नंबर-3 और विराट कोहली चार नंबर पर उतरेंगे। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल नंबर-5 पर होंगे।
जडेजा और अश्विन दोनों को रखा
उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर छठे नंबर पर उतरेंगे। हालांकि उन्हें 5 या 6 नंबर पर ऊपर-नीचे किया जा सकता है। गावस्कर ने कहा कि वह अपनी प्लेइंग इलेवन में पांच गेंदबाजों को शामिल करना चाहेंगे। जिनमें दो स्पिनर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन होंगे। वहीं, तीन पेसर के रूप में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें : भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा
सुनील गावस्कर की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
यह भी पढ़ें : पांड्या आगामी टी20 सीरीज से करेंगे वापसी और IPL भी खेलेंगे, अब सामने आई ये रिपोर्ट
Published on:
24 Dec 2023, 3:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.