30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कप 2023 में सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की भविष्‍यवाणी, कोहली इस तारीख को जड़ेंगे 50वां शतक

वर्ल्ड कप 2023 में भारत सहित दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को विराट कोहली के शतकों के महा अर्धशतक का इंतजार है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भविष्‍यवाणी कर दी है कि कोहली के बल्‍ले से 50वां शतक कौन सी तारीख को आएगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Oct 2023, 3:32 PM IST

virat-kohli-and-sachin-tendulkar.jpg

वर्ल्ड कप 2023 में सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की भविष्‍यवाणी।

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली शानदार फार्म में हैं। अब भारत सहित दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को विराट कोहली के शतकों के महा अर्धशतक का इंतजार है। किंग कोहली वनडे इंटरनेशनल में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने से सिर्फ 2 शतक दूर हैं। कोहली एक शतक लगाते सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी कर लेंगे। इस वर्ल्‍ड कप में ही कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना 48वां वनडे शतक लगाया था। इसके बाद पिछले मैच में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रनों पर आउट हो गए थे। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भविष्‍यवाणी कर दी है कि कोहली के बल्‍ले से 50वां शतक कौन सी तारीख को आएगा?


भारतीय टीम को अब अगला मुकाबला 29 अक्‍टूबर को इंग्‍लैंड और फिर 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलना है। सुनील गावस्‍कर का कहना है कि इन दोनों में से किसी एक मैच में कोहली 49वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इसके बाद विराट कोहली के बल्‍ले से 50वां शतक वह अपने जन्‍मदिन पर 5 नवंबर को लगाएंगे। बता दें कि भारत 5 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वर्ल्‍ड कप 2023 का मुकाबला ईडन गार्डंस में खेलेगा।

फिर से चैंपियन बनने की मंशा

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत के लिए पहले 5 मैचों में उनके बल्‍ले से चार मैचों में 50 प्‍लस स्‍कोर आया है, जिसमें एक शतक भी है। माना जा रहा है कि किंग कोहली के क्रिकेट करियर का ये आखिरी वनडे वर्ल्ड कप हो सकता है। इसलिए वह चाहेंगे कि एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनें।

यह भी पढ़ें : ये 2 टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, जानें प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

वर्ल्ड कप 2023 में अब तक कोहली

वर्ल्ड कप 2023 के पांच मैचों की 5 पारियों में विराट कोहली ने अब तक 118 की औसत और 90.54 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 354 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्‍ले से 29 चौके और 6 सिक्‍स भी आए हैं। इस टूर्नामेंट में अब सर्वाधिक रनों के मामले में वह क्विंटन डिकॉक के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें : हार्दिक पांड्या का लिगामेंट फटा, जानें कब होगी मैदान पर वापसी