30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनील गावस्कर ने बताई WTC Final में हार की वजह, भारतीय बल्लेबाजों से हुई यह चूक

गावस्कर ने कहा,'मैच के अंतिम दिन वातावरण सुहाना था और सूरज भी निकला रहा था, लेकिन भारतीय जो सीमित ओवर के मैच में ढल गए, उन्होंने टेस्ट में जरूरत के अनुसार संयम नहीं दिखाया।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 1 Jul 2021, 12:05 PM IST

Sunil Gavaskar

Sunil Gavaskar

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को खत्म हुए एक हफ्ते का वक्त गुजर चुका है, लेकिन इस पर अभी भी चर्चा हो रही है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को मिली हार पर कई दिग्गज विश्लेषण कर रहे हैं। अब इस कड़ी में भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में जरूरत के अनुसार संयम नहीं दिखाया। न्यूजीलैंड ने डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराया था।

संयम नहीं दिखाया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बारिश ने बाधा डाली थी। इस मुकाबले के दो दिन तो बारिश की वजह से पूरी तरह धुल गए थे। हालांकि मैच के आखिरी दिन बारिश ने बाधा नहीं डाली। गावस्कर ने कहा,'मैच के अंतिम दिन वातावरण सुहाना था और सूरज भी निकला रहा था, लेकिन भारतीय जो सीमित ओवर के मैच में ढल गए, उन्होंने टेस्ट में जरूरत के अनुसार संयम नहीं दिखाया।'

यह भी पढ़ें— WTC Final के आखिरी दिन तनाव से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए थे जेमिसन

विलियमसन की तारीफ की
भारत की दूसरी पारी उस मैच में 170 रन पर ढेर हो गई थी और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य मिला था। गावस्कर ने कहा,'ऐसे वातावरण में किस तरह का संयम और शॉट चयन की जरूरत होती है वो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की दोनों पारियों में दिखा।' साथ ही
उन्होंने कहा,'विलियम्सन ने दिखाया कि बल्लेबाज को ऐसे वातावरण में किस तरह शॉट खेलने हैं। उन्होंने इस तरह बल्लेबाजी की जैसा उन्हें पता है कि यहां कैसे खेलना है और सभी बल्लेबाजों को ऐसे ही खेलना चाहिए।'

यह भी पढ़ें— WTC Final: बुमराह से हुई बड़ी गलती, रेगुलर जर्सी पहनकर उतरे मैदान में, अहसास हुआ तो लौटे ड्रेसिंग रूम

काम नहीं आया कोहली का दांव
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया डब्लूटीसी फाइनल बारिश की वजह से प्रभावित रहा था। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में दो स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया था। हालांकि विराट कोहली का यह दांव काम नहीं आया। बारिश की वजह से पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार हो गई थी और इंडिया को साफतौर पर एक तेज गेंदबाज की कमी खली।