30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरेश रैना ने किया खुलासा, धोनी के लिए चौथा खिताब जीतना चाहती है सीएसके

महेंद्र सिंह धोनी के साथ आईपीएल खेल रहे सुरेश रैना ने बताया कि सीएसके अपने कप्तान के लिए आईपीएल का चौथा खिताब जीतना चाहती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 20 Jul 2021, 8:38 PM IST

suresh_raina.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों ने लंंबे समय तक टीम इंडिया के लिए साथ में क्रिकेट में खेला है। अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं। दोनों का ही सीएसके लिए यह आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन सुरेश रैना का कहना है कि सीएसके की टीम अपने कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल का चौथा खिताब जीतना चाहती है।

यह भी पढ़ें— युवराज सिंह और कैफ ने लॉर्ड्स में दिलाई थी भारत को ऐतिहासिक जीत

दोनों ले चुके हैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
धोनी और रैना दोनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। आईपीएल 2021 का पहला पेज भारत में खेला गया था जिसके स्थगित होने से पहले 29 मैच खेले गए थे। जबकि दूसरा फेज यूएई में 15 सितंबर से खेला जाना है। रैना चाहते हैं कि उनकी टीम खिताबी सूखे को खत्म करे।

'धोनी की कप्तानी से मिल रहा एक्स्ट्रा आत्मविश्वास'
रैना ने एक स्पोर्ट्स शो में बातचीत करते हुए कहा, 'उम्मीद है कि जब हम दुबई जाएंगे तो हमारा एक कैंप होगा और हम इसे फिर से उनके लिए जीत सकते हैं। मुझे लगता है कि हम इस साल जिस तरह से खेल थे, हमें उनकी कप्तानी में कुछ एक्सट्रा आत्मविश्वास मिल रहा था और एक—दूसरे की सफलता को एन्जॉय कर रहे थे।'

यह खबर भी पढ़ें:—मिताली राज फिर बनीं दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज, 9वीं बार किया ये कारनामा

सीएसके को तीन बार खिताब जीता चुके हैं धोनी
40 साल के धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को तीन बार आईपीएल का खिताब जीता चुके हैं। आईपीएल 2021 के पहले पेज में चेन्नई सुपर किंग्स पहले 7 मैचों के बाद अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स बनी हुई है। रैना का कहना है, 'धोनी सभी खिलाड़ियों को आजादी दे रहे थे और मोईन अली, सैम कुरेन, ड्वेन ब्रावो और रितुराज के टीम में होने से हमारे पास गति थी। उम्मीद है कि हम धोनी के लिए एक बार फिर से खिताब जीत सकते हैं।'