29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को तगड़ा झटका, सूर्या आगामी सीरीज से बाहर!

Suryakumar Yadav Injury Update: वनडे वर्ल्ड कप में चोट के बाद जहां हार्दिक पंड्या टीम से बाहर चल रहे हैं, वहीं, अब अफगानिस्‍तान के आगामी दौरे पर सूर्यकुमार यादव की वापसी नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्या के टखने पर चोट लग गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Dec 2023, 4:05 PM IST

suryakumar_yadav.jpg

Suryakumar Yadav Injury Update: भारतीय टीम मैनेजमेंट इस समय पूरा फोकस टी20 वर्ल्ड कप 2024 पर कर रहा है, लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले खिलाडिया़ें की चोट टीम इंडिया के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। वनडे वर्ल्ड कप में चोट के बाद जहां हार्दिक पंड्या टीम से बाहर चल रहे हैं, वहीं, अब अफगानिस्‍तान के आगामी दौरे पर सूर्यकुमार यादव की वापसी नहीं होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्या के टखने पर चोट लग गई थी। अब खबर आ रही है कि सूर्यकुमार यादव अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में खेली जाने वाली टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे।


दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच दौरान सूर्यकुमार यादव का एक गेंद को रोकते समय पैर मुड़ गया था, जिसके बाद उन्‍हें मेडिकल स्‍टाफ कंधों पर मैदान से बाहर ले गया। अब टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की रिपोर्ट की मानें तो सूर्या को ठीक होने में करीब 6 हफ्ते का समय लग सकता है। बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, सूर्यकुमार रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रहेंगे। मेडिकल टीम ने उन्‍हें घायल बताया है।

कब तक वापसी करेंगे सूर्या?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्यकुमार यादव को फिट होने में करीब 6 हफ्ते का वक्‍त लगेगा। ऐसे में वह अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में होने वाली टी20 सीरीज से बाहर ही रहेंगे। सूत्र के मुताबिक आईपीएल 2024 से पहले सूर्या फिटनेस टेस्ट करने के लिए फरवरी में घरेलू क्रिकेट यानी रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलने उतर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अब स्टंप्स की लाइट बताएंगी किस गेंद पर क्या हुआ, जानें क्‍या है इलेक्ट्रा स्टंप

पांड्या को लेकर आया ये अपडेट

पीटीआई ने सूर्या के साथ ही हार्दिक पांड्या को लेकर भी जानकारी साझा की है। फिलहाल हार्दिक पांड्या के भी टखने की चोट से उबरने की संभावना कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक की फिटनेस स्थिति पर कोई अपडेट नहीं है। आईपीएल से पहले उनके टीम के लिए उपलब्ध होने पर बड़ा सवालिया निशान लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Sanju Samson का करियर रिस्टार्ट हो गया, अब मौके देंगे या... गंभीर ने उठाए सवाल