scriptt20 world cup 2022 rohit sharma returns to practice after injury | T-20 World Cup 2022 : रोहित शर्मा की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, अभ्यास के लिए मैदान पर लौटे कप्तान | Patrika News

T-20 World Cup 2022 : रोहित शर्मा की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, अभ्यास के लिए मैदान पर लौटे कप्तान

locationनई दिल्लीPublished: Nov 08, 2022 10:43:55 am

Submitted by:

lokesh verma

T20 World Cup 2022 : टीम इंडिया में सेमीफाइनल से पहले मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा के दाहिने हाथ में चोट लग गई। इसके बाद चोट लगते ही रोहित शर्मा अभ्यास रोक आइस पैक लगाकर ग्राउंड बैठ रहे। हालांकि अब एडिलेड से रोहित शर्मा की चोट को लेकर राहत भरी खबर आने से प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे हैं।

t20-world-cup-2022-rohit-sharma-returns-to-practice-after-injury.jpg
IND vs ENG Semi final t20 world cup 2022 : भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की है। अब भारत का मुकाबला गुरुवार 10 नवंबर को एडिलेड में इंग्लैंड से होगा। लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया में उस समय हड़कंप मच गया था, जब अभ्यास के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगने की खबर आई। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा के दाहिने हाथ में एडिलेड में नेट्स पर अभ्यास के समय चोट लगी थी, जिसके बाद चोट लगते ही रोहित शर्मा ने अभ्यास रोक दिया और आइस पैक लगाकर ग्राउंड बैठ रहे। इसकी कई तस्वीरें सामने आते ही फैंस में मायूसी देखी गई। हालांकि अब एडिलेड से रोहित शर्मा की चोट को लेकर राहत भरी खबर आ रही है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.