Juma Miyagi Untold Story: T20 World Cup 2024 का आगाज होने में अब कुछ घंटे ही बाकी हैं। पहली बार अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त मेजबानी होने वाले इस मेगा इवेंट में 20 टीम हिस्सा ले रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार युगांडा की टीम खेलती दिखेगी। युगांडा ने नवंबर 2023 में टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है। इस टीम में एक ऐसा तेज गेंदबाज भी है, जो झुग्गी बस्ती में रहता है। इस तेज गेंदबाज का नाम जुमा मियागी है। बता दें कि कुछ समय पहले ही युगांडा टीम से जुड़े भारतीय कोच अभय शर्मा ने जब जुमा मियागी की झुग्गी बस्ती को देखा तो वह भी विचलित हो गए। उन्होंने बताया कि मियागी जिस तरह से संघर्ष किया है, शायद ही किसी ने किया हो।