30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केएल राहुल ने शुरू किया अभ्‍यास, ईशान किशन और संजू सैमसन को लगा झटका

KL Rahul Start Practice : भारत के विकेटकीपर बल्‍लेबाज केएल राहुल अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं। उन्‍होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बल्‍लेबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्‍छ ही टीम इंडिया में वापसी करेंगे। ऐसे में ईशान किशन और संजू सैमसन के वर्ल्‍ड कप खेलने की उम्‍मीदों को बड़ा झटका लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jul 2023, 3:45 PM IST

team-india-kl-rahul-start-practicing-ishan-kishan-and-sanju-samson.jpg

केएल राहुल ने शुरू किया अभ्‍यास, ईशान किशन और संजू सैमसन को लगा झटका।

KL Rahul Start Practice : वनडे वर्ल्ड कप में अब करीब ढाई महीने का ही समय ही शेष है, लेकिन अभी भी टीम इंडिया को मध्‍यक्रम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश है। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद ये रोल केएल राहुल निभा रहे थे, लेकिन वह भी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के एक मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। वर्ल्‍ड कप में ये बड़ी जिम्‍मेदारी ईशान किशन या संजू सैमसन को सौंपी जाने के कयास लगाए जा रहे थे। इसी बीच केएल राहुल के एक वीडियो ने टीम मैनेजमेंट की परेशानी को हल कर दिया है। इस तरह एक बार फिर ईशान किशन और संजू सैमसन की उम्‍मीदों को बड़ा झटका लगा है।


दरअसल, केएल राहुल चोट की सर्जरी के बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे। अब खबर आ रही है कि राहुल पूरी तरह चोट से उबर चुके हैं और उन्‍होंने बल्‍लेबाजी का अभ्‍यास करना भी शुरू कर दिया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से केएल राहुल के प्रैक्टिस करने का वीडियो टि्वटर पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 14 सेकंड के इस वीडियो में वह बगैर पैड प्लास्टिक की गेंद से बल्‍लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने लिखा ये पोस्‍ट

लखनऊ सुपर जायंट्स ने वीडियो के साथ पोस्‍ट में लिखा है कि हम रोए थे, हमने इंतजार किया था। अब हम करीब वहां पर हैं। इसी के साथ उसने आंसू और एक फिंगर क्रॉस का इमोजी भी शेयर किया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि राहुल टीम इंडिया में वापसी कब करेंगे। फिलहाल टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है। इसके बाद टीम इंडिया आयरलैंड का दौरा करेगी।

यह भी पढ़ें : इरफान पठान का खुलासा, बोले- नमस्‍ते नहीं करने पर कोच बनने से रोक रहा ये दिग्‍गज

जसप्रीत बुमराह ने भी अभ्‍यास शुरू किया

केएल राहुल के साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अभ्‍यास शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि आयरलैंड दौरे पर दोनों को टीम में जगह मिल सकती है। अगर केएल राहुल ने आयरलैंड दौरे पर अच्‍छा प्रदर्शन किया तो उसके बाद एशिया कप और फिर वर्ल्‍ड कप खेलने का मौका भी मिल सकता है। ऐसे में ईशान किशन और संजू सैमसन की उम्‍मीदों को बड़ा झटका लगेगा।

यह भी पढ़ें : धोनी का बाइक कलेक्शन देख फटी रह गईं वेंकटेश प्रसाद की आंखें