30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC Rankings : टीम इंडिया टी20 में फिर नंबर 1, इंग्लैंड वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी भारत से पिछड़ा

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया 268 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर है। जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने के बाद भी इंग्लैंड 265 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से हारने वाली पाकिस्तान की टीम 258 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Nov 2022, 9:25 AM IST

team-india-remains-on-top-of-icc-t20-team-rankings-england-on-second-spot-after-winning-t20-world-cup-2022.jpg

टीम इंडिया टी20 में फिर नंबर 1, इंग्लैंड वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी भारत से पिछड़ा।

आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत कायम है। भारत 268 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर बरकरार है। जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने के बाद भी इंग्लैंड 265 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से हारने वाली पाकिस्तान की टीम 258 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। बता दें कि भारत इंग्लैंड से महज तीन अंक ही आगे है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है।

आईसीसी ने जहां आज गुरुवार को टी20 टीमों की रैंकिंग जारी की है, वहीं बुधवार को बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंटर की रैंकिंग जारी की, जिसमें सूर्यकुमार यादव 859 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर वन पर हैं। जबकि मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार यादव के अलावा अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल नहीं है। अब विराट कोहली 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, ऑलराउंडर रैंकिंग की बात करें तो हार्दिक पांड्या टॉप-10 में स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं।

एलेक्स हेल्स की लंबी छलांग

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 47 गेंदों में नाबाद 86 रनों की पारी खेलने वाले एलेक्स हेल्स ने भी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वह 22 पायदान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। हेल्स टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने विश्व कप में 42.40 की औसत से 212 रन बनाए। बता दें कि इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड की ओर से वापसी के बाद से हेल्स शानदार फॉर्म में हैं।

यह भी पढ़े - पोलार्ड के संन्यास पर टीम इंडिया के कप्तान ने किया इमोशनल पोस्ट

ऑलराउंडर रैकिंग में हार्दिक तीसरे स्थान पर

सूर्यकुमार के अलावा शीर्ष पांच अन्य बल्लेबाज में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, डेवोन कॉनवे और एडेन मार्करम हैं। रिजवान और मार्करम दोनों क्रमश: अपने दूसरे और पांचवें स्थान पर बने रहने में सफल रहे, जबकि कॉनवे रैंकिंग में बाबर से अपना तीसरा स्थान गंवाने के बाद चौथे स्थान पर आ गए। वहीं ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और हार्दिक पांड्या टॉप तीन स्थानों पर काबिज हैं।

यह भी पढ़े - भारत में खेला जाएगा 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, यहां देखें वेन्यू और शेड्यूल