7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: रांची में जबरदस्‍त है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, आखिरी बार न्यूजीलैंड ने दिया था बड़ा दर्द

IND vs WI 2nd T20 in Ranchi: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। जहां भारत का जीत प्रतिशत 75 का रहा है, जो किसी भी विपक्षी टीम के पसीने छुडाने के लिए काफी है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 07, 2026

IND vs WI 2nd T20

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज टी20 सीरीज। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ddsportschannel)

IND vs WI 2nd T20 in India Ranchi record: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए 1-0 से बढ़त बना ली है। अब श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम की नजर दूसरे मुकाले को जीतकर सीरीज में बढ़त दोगुनी करने पर होंगी। दूसरा मैच शुक्रवार 9 अक्‍टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्‍टेडियम कॉम्‍पलेक्‍स में खेला जाना है। जहां भारतीय टीम का टी20 रिकॉर्ड बेमिसाल रहा है। आइये इस मैच से पहले एमएस धोनी के होम सिटी के इस स्‍टेडियम में भारत के टी20 रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

रांची में भारतीय टीम का रिकॉर्ड

बता दें कि रांची में भारतीय टीम ने फरवरी 2016 से लेकर अब तक सिर्फ चार मुकाबले खेले हैं। इनमें भारत ने तीन मैच जीते और सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह धोनी के गढ़ में भारत का टी20 में जीत प्रतिशत 75 रहा है, जो किसी भी विपक्षी टीम के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है।

रांची में भारत का T20I रिकॉर्ड

तारीखमुकाबलानतीजाजीत का अंतर
12 फरवरी 2016भारत vs श्रीलंकाभारत जीता69 रन
7 अक्टूबर 2017भारत vs ऑस्ट्रेलियाभारत जीता9 विकेट
19 नवंबर 2021भारत vs न्यूजीलैंडभारत जीता7 विकेट
27 जनवरी 2023भारत vs न्यूजीलैंडन्यूजीलैंड जीता21 रन

रांची में खेले गए मैचों के नतीजों पर एक नजर

रांची में भारत ने सबसे पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए शिखर धवन की 25 गेंदों पर 51 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर निधार्रित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। उसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी थी। भारत ने 69 रन से जीत दर्ज की थी।

दूसरे मैच में हीरो रहे थे कुलदीप यादव

रांची में दूसरा टी20 मैच भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 7 अक्‍टूबर 2017 को खेला गया था, जिसमें भारत ने डीएलएस मेथड के तहत 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम बारिश के चलते 18.4 ओवर में 118/8 का स्‍कोर बनाया था। इसके जवाब में भारत को 6 ओवर में 48 रन का टारगेट मिला था। भारत ने तीन बॉल शेष रहते एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की थी। उस मैच में कुलदीप यादव ने महज 16 रन खर्चते हुए दो विकेट लिए थे और प्‍लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

न्‍यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक

रांची में तीसरा मैच 19 नवंबर 2017 को भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए रांची में जीत की हैट्रिक लगाई थी। उस मैच में कीवियों ने पहले बल्‍लेबाजी करने हुए छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 155 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की।

न्‍यूजीलैंड ने लिया हार का बदला

रांची में आखिरी टी20 मैच 27 जनवरी 2023 को खेला गया था, जिसमें न्‍यूजीलैंड ने 21 रन से जीत दर्ज करते हुए पिछली हार का हिसाब चुकता किया था। उस मैच में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई थी।