इसके तुरंत बाद मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में आईपीएल शुरू हो जाएगा, जो करीब दो महीने यानी मई अंत तक जाएगा। फिर जून मध्य में इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। अंक तालिका में भारत की स्थिति काफी मजबूत है, इस आधार पर उसका फाइनल खेलना तय लगता है।