30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसीसीआई ने दिया भारतीय टीम को ये तोहफा

बीसीसीआई का भारतीय टीम को तोहफा, इकॉनामी क्लास में अब और सफर नहीं करेगी भारतीय क्रिकेट टीम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 3 Nov 2017, 7:07 PM IST

नई दिल्ली। लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही टीम इंडिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक तोहफा दिया है। ये तोहफा हवाई सफर के दौरान मिलेगी, जैसे के हमने देखा है टीम इंडिया को साल में कई हवाई यात्राएं करनी पड़ती है। ऐसे में ये तोहफा टीम के लिए बहुत अहम है। भारत में होने वाले मैचों के लिए टीम इंडिया अब इकॉनोमी क्लास में नहीं, बल्कि हमेशा बिजनेस क्लास में सफर करेगी। विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य सदस्यों ने घरेलू उड़ानों में इकॉनोमी क्लास में सफर करने के दौरान गोपनीयता की कमी के साथ-साथ सुरक्षा और आराम के मुद्दों के बारे में बीसीसीआई से शिकायत की थी। शिकायत को मद्देनज़र रखते हुए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को ये तोहफा दिया है।

फैंस से बहुत परेशानी होती है।
टीम इंडिया के खिलाड़ी इकॉनामी क्लास में सफर करते रहे है। खिलाड़ियों के अनुसार इकॉनामी क्लास में सफर करने से उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों का कहना है सफर के दौरान उनके फैंस सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए उन्हें घेर लेते है जिससे बहुत परेशानी होती है। इकॉनामी क्लास में उन्हें अक्सर अपने सामान आने के लिए भी काफी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और केएल राहुल जैसे सभी खिलाड़ियों को अक्सर अपर्याप्त लेग स्पेस के कारण इकॉनोमी क्लास में यात्रा करने में परेशानी जाती है।

कपिल देव का कहना है बीसीसीआई को खुद का प्लेन खरीदना चाहिए
भारत को 1983 में विश्व कप जितने वाले पूर्व कप्तान और आलराउंडर कपिल देव का कहना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास बहुत पैसा है और इस समस्या से बचने के लिए बीसीसीआई को खुद का एक हवाई जहाज खरीद लेना चाहिए। भारतीय दिग्गज ने कहा ये काम बीसीसीआई को बहुत पहले कर लेना चाहिए था। इससे खिलाड़ियों को सहूलियत होगी और उनका समय भी बचेगा। कपिल ने कहा में तो चाहता हू कि कुछ भारतीय खिलाड़ियों को खुद का प्राइवेट प्लेन ले लेना चाहिए जैसे अमेरिका में गोल्फ खेलने वाले खिलाड़ी खुद का प्लेन रखते है। कपिल का मानन है कि अगर बीसीसीआई खुद का प्लेन ले लेती है तो खिलाड़ियों को मैच के बीच में पर्याप्त आराम मिलेगा और मुझे यकीन है बीसीसीआई प्लेन के पार्किंग का खर्च उठा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड इस बारे में खिलाड़ियों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए भी जल्द फैसला लेगा।

बाकी खेलों के हालात और भी बदतर
भारतीय क्रिकेट टीम भले अपने पैसे के दम पर सभी सुविधाएं जुटा रहा हो। लेकिन बाकी के खेलों में खिलाड़ियों कि व्यवस्था को ले कर हालात काफी खराब हैं। खासकर इसकी सबसे बुरी तस्वीर तब सामने आई, जब महिला हॉकी की टीम 2016 रियो ओलंपिक से घर लौटी थी। उस समय महिला हॉकी खिलाड़ियों को रेलवे टिकट कन्फर्म न होने के कारण जमीन पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी थी। जबकि उनमे कई खिलाड़ी भारतीय रेलवे की ही कर्मचारी थी।