31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया को एक और झटका, वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल, ये 3 खिलाड़ी हुए पूरी सीरीज से बाहर

टीम इंडिया की इंग्लैंड दौरे पर मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक तीन खिलाड़ी चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 22 Jul 2021, 11:56 PM IST

washington_sundar.jpg

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया (India Tour of England) की मुकिश्लें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आए गए थे। लेकिन अब वह टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। चोटिल होने वाले खिलाड़ियों में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) और ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) शामिल हैं। ये तीनों की खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—केएल राहुल के शतक ने बढ़ाई पुजारा की मुश्किलें, आखिरी हो सकता है इंग्लैंड दौरा

शुभमन गिल लौट चुके हैं भारत
वॉशिंगटन सुदर और आवेश खान दोनों हाथ में चोट लगने के चलते आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। सुंदर को उगली में चोट लगी है, जिसकी विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है। इससे पहले आवेश खान का अंगूठा फैक्चर हो गया था। वहीं शुभमन गिल पैर में चोट के कारण दो सप्ताह पहले ही बाहर हो गए थे और वह अपने घर लौट चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—IND VS SL, 3rd ODI: पृथ्वी शॉ और ईशान किशन की जगह पडिक्कल और सैमसन को मिल सकता है मौका

बीसीसीआई को जल्द लेना पड़ेगा फैसला
24 सदस्यीय भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी, जो घटकर 21 की रह गई है। अगर इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया तो टीम इंडिया की मुश्किलें और बढ़ सकती है। क्योंकि उसे पृथकवास में रहना होगा। इसका खामियाजा टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भुगत चुके हैं। पंत बुधवार को डरहम में टीम से जुड़े। उन्होंने लंदन से अपने दोस्त के घर में पृथकवास पूरा किया था। बीसीसीआई को इस मामले में जल्द कोई फैसला लेना होगा कि क्या विकल्प भेजना है। जो भी वो फैसला लेंगे, उसका सीधा असर श्रीलंका में सफेद गेंद सीरीज खेल रही भारतीय टीम पर पड़ेगा।