पंजाब किंग्स चंडीगढ़ में खेले गए क्वालीफायर-1 में महज 14.1 ओवरों का ही सामना कर सकी। टीम ने 101 रन का साधारण स्कोर बनाया, जिसमें उसके 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जवाब में, 102 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 10 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। ये आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। आरसीबी ने 60 गेंद शेष रहते ये मुकाबला अपने नाम किया है, जबकि साल 2024 में केकेआर की टीम 57 गेंद शेष रहते हैदराबाद के विरुद्ध प्लेऑफ मुकाबला जीत चुकी है।