दक्षिण अफ्रीका के नए बल्लेबाजी सहायक कोच लांस क्लूजनर भी बावुमा से प्रभावित नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि बावुमा ने हाल ही में सीएसए टी-20 फाइनल में शतक लगाया है। उसके लिए यह कहना कि वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी है, बहुत आसान है, लेकिन वह शानदार ऑलराउंडर है। अगर उनकी मानी जाए तो उन्हें यह कहने में हिचक है कि वह सिर्फ टेस्ट का खिलाड़ी है। हां, वह मानते हैं कि वह गेंद को बाउंड्री पार भेजने वाला ताकतवर खिलाड़ी नहीं है, लेकिन बाउंड्री लगाने के कई और तरीके हैं।