28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 T20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 3 भारतीय तेज गेंदबाज, अर्शदीप सिंह ने बुमराह को पछाड़ा

अर्शदीप सिंह इस समय अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। अपने छोटे से करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। शुरूआती 12 इनिंग्स में उन्होंने बुमराह और नेहरा जैसे दिग्गज गेंदबाजों को पीछे कर दिया है। शुरूआती 12 टी-20 इनिंग्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 1 Oct 2022, 9:21 PM IST

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह

भारतीय टीम में इस समय कई युवा गेंदबाज है। युवा गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। खासतौर पर टी-20 में इन गेंदबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। अपनी स्विंग की वजह से इन गेंदबाजों ने सभी को अपना फैन बना दिया है। युवा गेंदबाज अगर विकेट लेता है तो फिर सभी को अच्छा लगता है। इससे पता चलता है कि टीम इंडिया का फ्यूचर क्रिकेट में अच्छा है। किसी गेंदबाज के लिए अपने शुरूआती 10 से 12 मैच बहुत जरूरी होते हैं। यहां से पता चलता है कि वो आगे खेल पाएगा या नहीं। जिसके ये मुकाबले अच्छे चले गए उसकी टीम में आगे भी जगह बनी रहती है। खैर हम आपको बताते हैं कि शुरूआती 12 T20 इनिंग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीन भारतीय तेज गेंदबाज कौन है।

1) दीपक चाहर और हर्षल पटेल

इन दोनों का नाम हम एक साथ ले रहे हैं क्योंकि दोनों के शुरूआती 12 टी-20 इनिंग में 18 विकेट लिए थे। ये दोनों इस समय टीम इंडिया का हिस्सा है। दीपक चाहर पॉवरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हैं और वहीं हर्षल पटेल डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी करते हैं। चाहर 22 टी-20 मैचों में अभी तक 28 विकेट ले चुके हैं। उनका इकॉनमी 8.09 का रहा है। वहीं हर्षल पटेल अभी तक 21 टी-20 मैचों में 26 विकेट ले चुके हैं। उनकी इकॉनमी 8.9 की रही है।

यह भी पढ़ें- भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद की आंख में लगी खतरनाक चोट



2) अर्शदीप सिंह

अर्शदीप का टी-20 करियर अभी तक शानदार रहा है। छोटे से करियर में उन्होंने सभी को बहुत प्रभावित किया है। 12 टी-20 इनिंग्स में वो 17 विकेट ले चुके हैं। बुमराह और आशिष नेहरा जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने पीछे कर दिया है। नेहरा ने 12 टी-20 मैचों में 17 विकेट लिए थे और बुमराह ने 16 विकेट लिए थे। अर्शदीप बहुत ही अच्छी स्विंग कराते हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में उन्होंने जबरदस्त अंदाज में 3 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें- घबराओ मत मैं जसप्रीत बुमराह को T20 वर्ल्ड कप से बाहर नहीं करुंगा...कोच राहुल द्रविड़ का ऐलान