29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब पाकिस्तानी गेंदबाज ने की धोनी का सिर फोड़ने की कोशिश, माही ने ऐेसे लिया बदला, देखें वीडियो

जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है तो फैंस के लिए यह किसी विश्व कप से कम नहीं होता। कई बार तो दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आपस में उलझते हुए भी नजर आते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Jul 2021, 12:26 PM IST

dhoni.png

क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है तो फैंस के लिए यह किसी विश्व कप से कम नहीं होता। कई बार तो दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आपस में उलझते हुए भी नजर आते हैं। हालांकि फैंस इन दोनों टीमों के बीच मैच का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच भारत—पाक टीमों के बीच के एक मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक पाकिस्तानी गेंदबाज ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के सिर पर बॉल मारने की कोशिश की। हालांकि धोनी ने अपने बल्ले से इसका जवाब दिया।

वर्ष 2006 के मैच का वीडियो
महेन्द्र सिंह धोनी ने वर्ष 2004 मे क्रिकेट में डेब्यू किया था। कम समय में ही उन्होंने क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। वर्ष 2006 में टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर गई थी। उस दौरान एक मैच में पाकिस्तान के स्पिनर दानिश कनेरिया, धोनी को गेंदबाजी करा रहे थे। धोनी ने आगे बढ़कर आराम से बॉल डिफेंड किया। तभी पाकिस्तानी गेंदबाज ने गेंद उठाकर तेजी से धोनी की तरफ थ्रो किया। कनेरिया का थ्रो सीधा धोनी के सिर पर लगने वाला था, लेकिन धोनी बाल—बाल बच गए।

यह भी पढ़ें— पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बंद की क्रिकेटर सरफराज नवाज की मासिक पेंशन, जानिए वजह

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें—

धोनी ने ऐसे दिया जवाब
कनेरिया के इस बर्ताव से धोनी भी हैरान रह गए थे। हालांकि उन्होंने अपने ही अंदाज में कनेरिया को मुंहतोड़ जवाब दिया। माही ने कनेरिया की अगली ही बॉल पर क्रीज छोड़कर लंबा सिक्स लगाया। इसके बाद धोनी ने कनेरिया की गेंदों पर लंबे-लंबे शॉट लगाकर जवाब दिया। इस मैच में माही ने 153 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 19 चौकों के साथ 4 लंबे सिक्स लगाए थे।

यह भी पढ़ें— यूनिस खान ने छोड़ा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का साथ, बल्लेबाजी कोच पद से दिया इस्तीफा

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक
महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी की चर्चा आज भी होती है। वह टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों से एक रहे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। टीम इंडिया धोनी की ही कप्तानी में पहली बार दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनी थी।