
ट्रेंट बोल्ट को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से मुक्त कर दिया है।
Trent Boult Central Contract: न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बेहद चौंकाने वाला फैसला किया है। 33 साल के बोल्ट न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने यह फैसला कीवी गेंदबाज के अपील करने के बाद लिया है। ट्रेंट बोल्ड लगातार खेले जा रहे क्रिकेट से परेशान हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। उनके इस फैसले के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या बोल्ट जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोल्ट ने संन्यास लेने जैसी बातों से इनकार किया है। उन्होंने यह सब परिवार के साथ समय बिताने और दुनियाभर में क्रिकेट लीग खेलने के लिए किया है। ट्रेंट बोल्ट ने कहा, 'वास्तव में यह फैसला मेरे लिए बेहद मुश्किल था। मेरा सपोर्ट करने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का धन्यवाद।'
तेज गेंदबाज ने आगे कहा, 'देश के लिए खेलना मेरा बचपन का सपना था। 12 साल देश के लिए खेलने पर गर्व है। मेरा यह फैसला पूरी तरह से पत्नी गर्ट और मेरे तीन बच्चों के लिए है। परिवार मेरे लिए हमेशा एक प्रेरणा रहा है। मैं क्रिकेट के बाद उन्हें प्राथमिकता देकर बेहतर महसूस करता हूं।'
बोल्ट का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद अब जब वो उपलब्ध हो सकेंगे तभी उनका सिलेक्शन टीम में किया जा सकता है। बोल्ट इस समय में लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। इस फॉर्मेट में भी वह लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही विराट कोहली बना देंगे ये रिकॉर्ड
ट्रेंट बोल्ट के इस फैसले पर न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ डेविड व्हाइट ने कहा, 'बोल्ट अपने खेल के लिए ईमानदार हैं और हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। यह जरूर है कि बोल्ट का कॉन्ट्रेक्ट में नहीं टीम को खलेगा लेकिन हम उन्हें आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।'
बता दें कि बोल्ट ने अबतक खेले गए 78 टेस्ट मैचों की 149 पारियों में 27.5 के औसत से 317 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 80 रन देकर 10 विकेट है। बोल्ट ने अपने टेस्ट करियर में 1 बार दस विकेट और 10 बार 5 विकेट चटकाए हैं।
यह भी पढ़ें- गिल्लियों को बाउंड्री तक पहुंचाने वाला वह गेंदबाज, जिसके नाम से कांपते थे सभी बल्लेबाज
वनडे की बात की जाये तो बोल्ट ने अबतक 93 मैचों में 25.21 के औसत से 169 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 34 रन देकर 7 विकेट है। टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 62 विकेट दर्ज है। बोल्ट ने ये विकेट 44मैचों में चटकाए हैं। कुल मिलाकर बोल्ट ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 548 विकेट अपने नाम करने में सफलता पाई है।
Updated on:
10 Aug 2022, 12:50 PM IST
Published on:
10 Aug 2022, 12:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.