न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीता मैच
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाकर मैच को 4 विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड टीम की ओर से फ्रांसिस मैके ने 39 गेंदों में 46 रन, अमेलिया केर ने 33 गेंदों में 36 रन बनाए। मैडी ग्रीन 8 गेंदों में 16 रन नाबाद, हन्ना रोवे ने 10 गेंदों में 14 रन नाबाद, एमी सटरथवेट ने 6 गेंदों में 6 रन, केटी मार्टिन ने 11 गेंदों में 5 रन, हेले जेन्सेन ने 12 गेंदों में 3 रन और ब्रुक हॉलिडे ने 2 गेंदों में 1 रन बना सकी।