29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 खिलाड़ी जिनका करियर रोहित शर्मा का ऋषभ पंत के प्रति प्यार की वजह से बर्बाद हो गया!

ऋषभ पंत इस समय खराब फॉर्म में चल रहे हैं। एशिया कप 2022 में भी वो फ्लॉप रहे। रोहित शर्मा द्वारा बार-बार उन्हें मौका दिया जाता है। बाहर बैठे कुछ खिलाड़ियों को इस वजह से बहुत नुकसान हो रहा है। आइए आपको इन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 10 Sep 2022, 6:04 PM IST

Rohit Sharma,  rishabh pant, team india, Dinesh Karthik, Sanju Samson

एशिया कप में पंत रहे फ्लॉप

ऋषभ पंत का टी-20 करियर कुछ खास नहीं रहा है। वो एक अच्छे विकेटकीपर जरूर हैं लेकिन अभी तक बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए है। वनडे और टेस्ट में जरूर उन्होंने कुछ बढ़िया पारियां खेली हैं। आप सभी को पता है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पंत का दोस्ताना अच्छा है। दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब है। शायद इस वजह से ही बार-बार रोहित शर्मा उन्हें टी-20 में मौका दे रहे हैं। हाल ही में एशिया कप के बड़े मैचों में पंत को मौका दिया गया और वो फ्लॉप रहे, जबकि दिनेश कार्तिक बेंच पर बैठे थे। अब इस वजह से कुछ खिलाड़ी है जिनका करियर बर्बाद हो रहा है। आइए आपको दो खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

1) दिनेश कार्तिक

उम्मीद के मुताबिक कुछ साल बाद कार्तिक क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अपने करियर की सबसे बेस्ट फॉर्म में वो चल रहे हैं। IPL 2022 में अच्छा प्रदर्शन उन्होंने किया और भारतीय टीम में एंट्री की। टीम इंडिया में रहते हुए भी फिनिशर का रोल निभाया। इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। कार्तिक बहुत अच्छी विकेटकीपिंग भी करते हैं। कार्तिक की फॉर्म का फायदा अभी तक रोहित शर्मा नहीं उठा पाए। कार्तिक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं और ये बात रोहित शर्मा को समझनी पड़ेगी। कार्तिक अभी तक टीम इंडिया के लिए 50 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के शतक के बाद भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर की चौंकाने वाली बात



2) संजू सैमसन


सैमसन के नाम पर समय-समय पर BCCI को ट्रोल किया जाता है। हर साल IPL में संंजू का अच्छा प्रदर्शन रहता है, फिर भी उन्हें टीम इंडिया में नहीं लिया जाता है। अगर चयन भी होता है तो फिर प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलता। ये सब पंत की वजह से है। अगर पंत की जगह सैमसन को मौका दिया जाए तो वो सफल हो सकते हैं। सैमसन छोटे फॉर्मेट में कीपिंग भी अच्छी करते हैं। एक तरह से कहा जाए तो सैमसन का करियर बर्बाद हो रहा है। संजू ने अभी तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ 16 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के केएल राहुल