29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 खिलाड़ी जिनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से पत्ता कटना लगभग तय है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब टीम इंडिया को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए कुछ खिलाड़ियों को आराम भी मिल सकता है और कुछ को खराब प्रदर्शन के कारण बाहर भी किया जा सकता है। आइए इस बारे में थोड़ा जानकारी लेते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 10 Sep 2022, 8:08 PM IST

विराट कोहली

विराट कोहली

एशिया कप से भारतीय टीम बाहर हो गई है। एशिया कप का फाइनल अब श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। अब टीम इंडिया को 20 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद साउथ अफ्रीका के साथ भी सीरीज होगी। अगले महीने फिर टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत होगी। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है। जल्द ही इसका ऐलान होगा। कुछ खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है और कुछ को बाहर भी बिठाया जा सकता है। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल टीम में नजर आ सकते हैं। कुछ खिलाड़ियों को खराब परफॉर्मेंस के आधार पर बाहर किया जा सकता है। आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।


1) विराट कोहली


कोहली ने एशिया कप 2022 में फॉर्म में वापसी कर ली है। एक शतक और दो अर्धशतक उन्होंने लगाए। अब वो लय में आ गए है। 20 अगस्त से टीम इंडिया का बिजी शेड्यूल है। एशिया कप के सभी मुकाबले विराट कोहली ने खेले। ऐसे में विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में आराम दिया जा सकता है। इसके बाद वो साउथ अफ्रीकी सीरीज में वापसी करेंगे और फिर वर्ल्ड कप तक फॉर्म में रहेंगे। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को खिलाया जा सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य प्रयोग भी किए जा सकते हैं। अब देखना होगा कि मैनेजमेंट ये कदम उठाएगा या नहीं।

यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जिनका करियर रोहित शर्मा का ऋषभ पंत के प्रति प्यार की वजह से बर्बाद हो गया!



2) आवेश खान


आवेश खान को आराम नहीं मिलेगा बल्कि उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है। अभी तक टी-20 और वनडे में उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। मैनेजमेंट ने उन्हें बार-बार मौका दिया लेकिन हर बार वो फेल रहे। एशिया कप में हांगकांग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी 53 रन उन्होंने लुटाए। सोशल मीडिया पर भी वो बहुत ट्रोल हो रहे हैं। वैसे भी अगर जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी होगी तो उनकी टीम में कोई जगह नहीं बनेगी। अब मैनेजमेंट आवेश खान की जगह पहले अर्शदीप सिंह को प्राथमिकता देंगे।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के शतक के बाद भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर की चौंकाने वाली बात