30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

U19 World Cup 2024 Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में कभी नहीं हारा भारत

U19 World Cup 2024 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2012 और 2018 में खिताबी भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। कप्तान उदय सहारन की अगुआई वाली टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में अजेय रिकॉर्ड कायम रख बादशाहत कायम रखने पर होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Feb 2024, 9:14 AM IST

india_u19_vs_australia_u19.jpg

U19 World Cup 2024 Final: मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम रिकॉर्ड 9वीं बार आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंची है और अब खिताब के लिए उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यदि रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पांच बार खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की पलड़ा भारी लग रहा है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह कुल तीसरा फाइनल होगा। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच साल 2012 और 2018 में खिताबी भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। कप्तान उदय सहारन की अगुआई वाली भारतीय टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में अजेय रिकॉर्ड कायम रख बादशाहत कायम रखने पर होगी।


सीनियर टीम की हार का बदला लेने का मौका

पिछले साल नवंबर में खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीमों के बीच फाइनल खेला गया था। अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल में पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने टीम इंडिया को हराकर करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ा था। अब भारतीय जूनियर टीम के पास उस हार का बदला लेने का अच्छा मौका है।

रहना होगा सावधान, कहीं इतिहास खुद को ना दोहरा दे

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक अपने सभी छह मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। इस युवा टीम की तरह रोहित शर्मा की कप्तानी वाली सीनियर टीम भी टूर्नामेंट के सभी मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी और खिताब की दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी। इस कारण अंडर-19 भारतीय टीम को फाइनल में चौकन्ना रहना होगा।

कंगारू टीम की नजरें 14 साल बाद चैंपियन बनने पर

यदि ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो उसकी नजरें 14 साल बाद फिर चैंपियन बनने पर हैं। हग वेबगन की अगुआई वाली कंगारू अंडर-19 टीम भी अजेय अभियान जारी रखते हुए फाइनल में पहुंची है। टीम ने छह में से पांच जीते हैं जबकि एक बेनतीजा रहा है। तीन बार की पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2010 में खिताब जीता था।

यह भी पढ़ें : मेसी के नारे लगाने पर बुरी तरह से भड़के रोनाल्डो, जानें पूरा मामला