इंदौर : भारत ने पहले टेस्ट में यहां होल्कर स्टेडियम में बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से मात देकर दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी कप्तानी में एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। वह विपक्षी टीम को पारी से हराने के मामले में भारतीय कप्तानों में सबसे ऊपर पहुंच गए। इस मामले में उन्होंने अपना गॉडफादर मानने वाले महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा।