
कप्तान कोहली ने अपने 'विदेशी भाई' डिविलियर्स को दी भावुक विदाई
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स को भाई के रूप में भावुक विदाई है। विराट और डिविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलते हैं। हालांकि टीम इस बार प्लेआफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।
ट्वीट करते हुए कोहली ने ये लिखा -
कोहली ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा कि आप जीवन में जो कुछ करो उसके लिए आपको शुभकामनाएं, जिस तरह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजी की जाती थी, आपने उसकी पूरी परिभाषा ही बदल दी। मेरी शुभकामनाएं आपके और आपके परिवार के साथ है।
डिविलियर्स का करियर ग्राफ-
डिविलियर्स ने इसी सप्ताह 14 साल के अपने लंबे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। उन्होंने 114 टेस्ट मैचों में 50.66 के औसत से 22 शतकों की मदद से 8765 रन बनाए हैं। डिविलियर्स ने 228 वनडे मैचों में 25 शतकों की बदौलत 9577 रन और 78 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 10 अर्धशतकों के दम पर 1672 रन बनाए हैं।
आरसीबी में दोनों थे साथ -
बता दें कि कोहली और डिविलियर्स आईपीएल में रॉयल चैंलेजर बेंगलोर की टीम के दो मुख्य बल्लेबाज थे। इन दोनों ने कई दफा बेहतरीन साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इससे पहले भी कई मौकों पर कोहली और डिविलियर्स के याराना की खबरें सुर्खियों में रही है। कोहली से पहले भारत के कई और दिग्गज क्रिेकेटरों ने डिविलियर्स के संन्यास लेने पर इमोशनल संदेश दिया था।
कई खेलों में रखते है निपुणता-
डीविलियर्स क्रिकेट के साथ-साथ और भी कई खेल खेला करते है। उनका पूर्व में दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय हॉकी टीम में चयन हो चुका है। वे दक्षिण अफ्रीका की ओर से जूनियर रग्बी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका जूनियर एथलेटिक्स में 100 मीटर रेस में सबसे तेज दौड़ने का कारनामा भी किया था। वे दक्षिण अफ्रीका डेविस कप टेनिस टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। साथ ही डिविलियर्स राष्ट्रीय बैडमिंटन अंडर-19 चैंपियन रह चुके हैं।
Published on:
27 May 2018 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
