शनिवार को रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले से आईपीएल 2020 का आगाज होगा। पहले ही मुकाबले में रिकॉर्ड के टूटने और बनने का सिलसिल शुरू हो जाएगा। पहले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। दरअसल इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं एमआई के कप्तान रोहित शर्मा।