29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली ने सिर्फ दो शब्दों में बताया कि धोनी के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं

हाल ही विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए सवाल-जवाब का एक सेशन रखा। इसमें फैंस ने कई सवाल किए और कोहली ने सभी सवालों के दिलचस्प जवाब भी दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 30 May 2021, 3:52 PM IST

virat_kohli_and_dhoni.png

महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों की ही गिनती टीम इंडिया के सफल कप्तानों में होती है। पिछले 15 सालों में इन दोनों ने भारतीय क्रिकेट टीम को नंबर वन बनाया है। वहीं अक्सर धोनीे और कोहली की तुलना लोग करते रहते हैं। कोई धोनी को बेस्ट बताता है तो कोई कोहली को। हाल ही इंस्टाग्राम पर विराट कोहली ने बताया कि उनका महेन्द्र सिंह धोनी के साथ कैसा रिश्ता है। इस दौरान विराट कोहली ने धोनी की काफी तारीफ की। भारतीय टीम को 2 जून को तीन महीने के लंबे दौरे के लिए इंग्लैंड जाना है। इसके लिए पूरी टीम फिलहाल मुंबई में क्वारंटीन है। इस दौरान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों के जवाब दिए।

इंस्टाग्राम सेशन में दिया जवाब
हाल ही विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए सवाल-जवाब का एक सेशन रखा। इसमें फैंस ने कई सवाल किए और कोहली ने सभी सवालों के दिलचस्प जवाब भी दिए। सेशन के दौरान एक फैन से उनसे सिर्फ दो शब्दों में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्तों को बयां करने के लिए कहा। इस पर विराट कोहली ने जो जवाब दिया,उसने सभी का दिल जीत लिया। विराट कोहली ने जवाब देते हए कहा कि, 'विश्वास, सम्मान।'

यह भी पढ़ें—टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर किरण मोरे बोले-जल्द ही विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को मिल सकती है कप्तानी

पहले भी कर चुके हैं धोनी की तारीफ
यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली ने महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ की हो। इससे पहले भी कोहली ने टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान धोनी की जमकर तारीफ कर चुके हैं। विराट कोहली खुद के कप्तान बनने के पीछे धोनी की भूमिका को अहम बताया था। पिछले वर्ष अश्विन के साथ एक इंस्टाग्राम चैट के दौरान कोहली ने कहा था कि धोनी ने उन्हें राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें—क्रिकेट का जुनून: उम्र मात्र 2 साल, लगाता है विराट कोहली की तरह तगड़े शॉट, देखें वीडियो

कोहली ने इन सवालों के भी दिए जवाब
इंस्टाग्राम सेशन के दौरान विराट कोहली ने कई अन्य प्रश्नों के भी जवाब दिए। एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें आलोचना या तारीफ पसंद है? इस पर कोहली ने कहा कि वह रचनात्मक आलोचना और वास्तविक प्रशंसा के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें कुछ भी नकली स्वीकार नहीं है। साथ ही सेशन के दौरान कोहली ने अपने बुरे दौर के बारे में भी बात की। एक फैन ने उनसे पूछा कि जीवन के बुरे दौर में उन्होंने खुद को कैसे प्रेरित रखा? इस पर कोहली ने कहा कि दिनचर्या को सही करो और परिणाम की परवाह किए बिना इसे जारी रखो।