अब कोहली से आगे बढ़ने का वक़्त
मल्होत्रा ने कहा कि टीम प्रबंधन के लिए कोहली से आगे देखने और हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अवसर देने का समय आ गया है। पूर्व खिलाड़ी ने कहा , 'मुझे पता है कि वह एक महान खिलाड़ी है, लेकिन छोटे प्रारूप में वापसी करना मुश्किल है। लंबे प्रारूप में वापस आना आसान है, आपके पास वहां समय है। लेकिन टी20 में आपको जल्द ही हिट करना होता है और गति को जारी रखना पड़ता है। मुझे लगता है कि ये विराट कोहली के लिए चिंताजनक संकेत हैं।"
इन खिलाड़ियों को मिले मौका
मल्होत्रा ने कहा, "दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों ने विपक्ष पर दबाव बनाया। ये खिलाड़ी विराट कोहली की जगह टीम में लेने को तैयार हैं क्योंकि कोहली को ज्यादा मौके नहीं दिए जा सकते।" यह पहली बार नहीं है जब किसी पूर्व खिलाड़ी ने कोहली पर सवाल खड़े किए हैं। हालही में पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने कहा था कि वर्तमान चयन पैनल और टीम प्रबंधन को यह तय करने की आवश्यकता है कि क्या वे कोहली को अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिए एक आवश्यक सदस्य के रूप में देखेंगे या नहीं।
यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी और बैडमिंटन खिलाड़ी एक्शन में, नितेंदर रावत का मैराथन इवैंट आज