Virat Kohli : भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर से तूफानी शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। किंग कोहली की 166 रनों की पारी की बदौलत ही भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से हराकर अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं शानदार शतकीय पारी खेलकर विराट कोहली ने कई दिग्गजों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं। विराट की शतकीय पारी के साथ ही एक बाबा चर्चाओं में हैं। माना जा रहा है कि यह इसी बाबा का ही चमत्कार है, जो विराट कोहली एक के बाद एक शतक लगा रहे हैं। क्योंकि जब-जब कोहली ने बाबा का आर्शीवाद लिया, तब-तब उनके बल्ले से शतक निकला। लगता है कि विराट कोहली पर बाबा की कृपा बरस रही है।