इस मुलाकात का वीडियो सामने आ चुका है। वहीं, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी पीएम के साथ इस खास मुलाकात की एक फोटो शेयर की है। विराट ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "आज हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर बहुत गर्व हुआ। हमें प्रधानमंत्री निवास पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद सर।"