5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई या दिल्ली नहीं अनुष्का के साथ यहां जन्मदिन मना रहे हैं विराट कोहली

विराट कोहली को चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से आराम दिया है, ऐसे में विराट अपने जन्मदिन पर देवों की भूमि उत्तराखंड जा पहुंचे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 5 Nov 2018, 1:23 PM IST

VIRAT KOHLI

मुंबई या दिल्ली नहीं अनुष्का के साथ यहां जन्मदिन मना रहे हैं विराट कोहली

नई दिल्ली। जारी दौर के महानतम बल्लेबाज व भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके को खास बनाने के लिए वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हरिद्वार में हैं। शनिवार की रात विराट और अनुष्का देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे थे और वह नरेंद्र नगर स्थित आनन्दा होटल में रुक रहे हैं। स्थानीय अधिकारीयों को विराट-अनुष्का के शहर में आने की जानकारी पहले ही मिल गई थी। जिससे जोड़े को शहर में शांतिपूर्ण और आरामदायक तरीके से रहने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा सके।

कोहली यहां बनाएंगे अपने जन्मदिन-
विराट-अनुष्का 7 नवंबर तक हरिद्वार में ही रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, कोहली और अनुष्का ऋषिकेश में रिवर-राफ्टिंग भी करेंगे। कोहली 5 नवंबर को अपने 30वें जन्मदिन पर अनंत धाम आश्रम जाएंगे। इस आश्रम के महंत महाराज अनंत बाबा अनुष्का शर्मा के परिवार के आध्यात्मिक गुरु हैं।

पहले भी जा चुके हैं आश्रम-
अनुष्का अक्सर आश्रम जाती रहती हैं और हर शुभ अवसर से पहले अपने गुरु का आशीर्वाद लेती हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपनी शादी से पहले भी आश्रम का दौरा किया था। असल में बाबा इटली में इन दोनों की शादी में भी मौजूद थे।


विराट को मिला है आराम-
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 T20 मैचों के लिए विराट को आराम मिला हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी ख़त्म हुई 5 मैचों की ODI सीरीज में विराट ने 151 की औसत से 453 रन बनाए हैं। भारत ने इस सीरीज में 3-1 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज के दौरान विराट ने वनडे क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए थे।