मीडिया में चल रही चर्चा
हालांकि, धूमल ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। धूमल ने आईएएनएस से कहा, यह बकसास है और ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है। इस बारे में बस मीडिया में चर्चा चल रही है। बीसीसीआई ने इस मामले को लेकर कोई चर्चा नहीं की है। इससे पहले, यह रिपोर्ट आई थी कि कोहली टेस्ट क्रिकेट में काफी सफल हैं लेकिन सीमित ओवरों के आईसीसी इवेंट में उनकी असफलता के कारण रोहित को इसका जिम्मा सौंपा जा सकता है।