31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्यकुमार को खिलाई जाएं ज्‍यादा से ज्‍यादा बॉल, वीरेंद्र सहवाग बोले- परमानेंट इस नंबर पर उतारो

Virender Sehwag on Suryakumar Yadav : लखनऊ में आज शाम लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सूर्यकुमार यादव बैटिंग ऑर्डर को लेकर बयान दिया है और बताया है कि वह कौन से नंबर पर फिट रहेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 May 2023, 3:15 PM IST

virender-sehwag-statement-about-suryakumar-yadav-batting-order-in-mumbai-indians.jpg

सूर्यकुमार को खिलाई जाएं ज्‍यादा बॉल, वीरेंद्र सहवाग बोले- परमानेंट इस नंबर पर उतारो।

Virender Sehwag on Suryakumar Yadav : लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए प्‍लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला बेहद महत्‍वपूर्ण है। मुंबई प्‍वाइंट टेबल में तीसरे स्‍थान तो लखनऊ चौथे पायदान पर है। मुंबई पिछले दो मुकाबलों में आरसीबी और गुजरात को हराकर जीत के रथ पर सवार है। ऐसे में उसकी नजर आज का मैच जीतकर इस दौड़ में आगे निकलने पर होगी। मैच से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सूर्यकुमार यादव बैटिंग ऑर्डर को लेकर बयान दिया है और बताया है कि वह कौन से नंबर पर फिट रहेंगे।


सूर्या को बनाएं परमानेंट तीन नंबर बल्‍लेबाज

वीरेंद्र सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा कि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए परमानेंट तीन नंबर बल्लेबाज बन सकते हैं। सूर्या तेज और स्पिन दोनों ही गेंदबाजों के खिलाफ दमदार बल्‍लेबाजी करते हैं। हालांकि सबकुछ टीम मैनेजमेंट पर निर्भर है कि वह किस खिलाड़ी को किस नंबर पर उतारता है। लेकिन, मैं मानता हूं कि उन्‍हें ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलने को देनी चाहिए।

भज्‍जी ने की गिल की तारीफ

वहीं, टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शुभमन गिल की तारीफ की है। भज्‍जी ने कहा कि शुभमन गिल की सबसे बड़ी ताकत ये है कि उनके पास हर तरह के शॉट्स हैं। वह मैच में परिस्थि‍ति के हिसाब से शॉट्स का सिलेक्‍शन करना जानते हैं। जब गिल पूरी लय में होते हैं तो प्योर क्रिकेटिंग शॉट्स खेलते हैं।

यह भी पढ़ें : शुभमन की सेंचुरी से खुश नहीं नेहरा, हार्दिक से भी इस बात को लेकर हुई भिड़ंत

मुंबई इंडियंस की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढ़ेरा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, टिम डेविड, अरशद खान, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला और आकाश मधवाल।

यह भी पढ़ें : गावस्कर ने क्यों अपनी शर्ट पर लिया धोनी से ऑटोग्राफ, हैरान करने वाली है वजह