
सुनील गावस्कर ने आखिर क्यों अपनी शर्ट पर लिया धोनी से ऑटोग्राफ, हैरान करने वाली है वजह।
Sunil Gavaskar and MS Dhoni : चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार को खेले गए मैच के बाद चेपक के मैदान पर जो नजारा दर्शकों को देखने को मिला शायद ही कोई भूल पाए। जब भारत के महान बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी शर्ट पर एमएस धोनी का ऑटोग्राफ लिया। आखिर सुनील गावस्कर ने ऐसा क्यों किया, ये किसी के समझ में नहीं आया। ज्यादातर लोग इसे धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर देख रहे थे। वहीं अब सुनील गावस्कर ने खुद यह खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
इमोशनल हुए दुनिया भर के क्रिकेट फैंस
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी और महेंद्र सिंह धोनी मैच के बाद मैदान के चक्कर लगा रहे थे। इसी बीच सुनील गावस्कर दौड़कर धोनी के पास पहुंचे और अपनी जेब से पेन निकालकर उनका ऑटोग्राफ मांगा। यह सुन धोनी मुस्कुराकर और गावस्कर की शर्ट पर अपना ऑटोग्राफ देकर उन्हें गले से लगा लिया। दो दिग्गजों के गले मिलने के इस नजारे ने दुनिया भर के फैंस को इमोशनल कर दिया था।
सुनील गावस्कर का खुलासा
सुनील गावस्कर ने अपनी शर्ट पर धोनी का ऑटोग्राफ लेने की वजह का अब खुलासा किया है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने बताया कि धोनी को प्यार कौन नहीं करता? उन्होंने कहा कि माही ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है, वह कमाल का है।
धोनी से देशभर के बहुत युवा प्रेरित हुए हैं। इसलिए जब मुझे पता चला कि धोनी सीएसके के खिलाडि़यों के साथ मैदान का चक्कर लगा रहे हैं, तो मैंने तुरंत एक पेन उधार लिया और उनके पास पहुंच गया।
यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को प्रैक्टिस के दौरान कुत्ते ने काटा
फैंस को बांटी टी-शर्ट और गेंद
बता दें कि चेपक में सीएसके आईपीएल के इस सीजन का यह आखिरी मुकाबला खेला था। मैच के बाद धोनी अपने ऑटोग्राफ वाली गेंद लेकर पहुंचे और टेनिस रैकेट के माध्यम से फैंस को गेंद देने लगे। इस दौरान सीएसके अन्य खिलाड़ी भी मैदान का चक्कर लगाते हुए फैंस को गेंद और टी-शर्ट बांट रहे थे। इसी बीच गावस्कर पीछे से आए और अपने सीने पर धोनी का ऑटोग्राफ लिया।
यह भी पढ़ें : शुभमन की सेंचुरी से खुश नहीं कोच आशीष नेहरा, हार्दिक से भी हुई भिड़ंत
Published on:
16 May 2023 02:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
