विश्व कप में टीम में वापस आने का भरोसा
वार्नर ने कहा, "मैं जानता हूं कि मुझे जो ब्रेक मिला उससे मुझे फायदा हो रहा है। आप एक रात में फॉर्म नहीं खोते हो। मैं हर सुबह उठता हूं और मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड जैसे गेंदबाजों को खेलता हूं जिन्हें मैं विश्व के सवश्रेष्ठ गेंदबाजों में मानता हूं। मैं अगर प्रतिबंध के दौरान इन्हें लगातार खेल सकता हूं तो मुझे लगता है कि मैं वापसी कर सकता हूं।"उन्होंने कहा कि प्रतिबंध खत्म होने के बाद और विश्व कप शुरू होने से पहले उन्हें शीर्ष स्तर पर खेलने के मौके मिलेंगे।