ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दिसंबर 1930 में पहली बार टेस्ट मैच खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। वेस्टइंडीज को इस टीम के खिलाफ पहली टेस्ट जीत फरवरी 1931 में मिली थी। 1930 से लेकर आज तक दोनों देशों के बीच कुल 121 टेस्ट खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 62 मैच जीते हैं। वहीं, वेस्टइंडीज को अब तक महज 33 बार ही सफलता मिल सकी है। जबकि 25 मैच ड्रॉ रहे हैं तो एक टेस्ट टाई रहा है।