West Indies vs India 1st ODI record: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला आज शाम 7 बजे से त्रिनिदाद और टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में खेला जाएगा। इस सीरीज में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऐसे में इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन केरेंगे। हाल ही में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत की युवा टीम का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी रहने वाला है।