30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI : भारत-वेस्टइंडीज के मैचों का 7 भाषाओं में होगा लाइव प्रसारण, जानें कब-कहां देख सकेंगे फ्री

India vs West Indies Series Live Streaming : भारतीय टीम 12 जुलाई से वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज का आगाज करने उतरेगी। इसके बाद तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले जानते हैं आप इन मैचों लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कब से और कहां देख सकते हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Jul 2023, 1:37 PM IST

ind-vs-wi.jpg

भारत-वेस्टइंडीज के मैचों का 7 भाषाओं में होगा लाइव प्रसारण, जानें कब और कहां देख सकेंगे फ्री।

India vs West Indies Series Live Streaming : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम पहला टेस्ट 12 जुलाई से खेलने उतरेगी। इसके बाद 27 जुलाई से वनडे सीरीज और 3 से 13 अगस्त तक टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। वेस्टइंडीज दौरे के मैचों का लाइव प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग आप बिलकुल फ्री देख सकते हैं। आइये आपको भी बताते हैं कि आप इन मुकाबलों का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं।


भारत-वेस्टइंडीज की बीच एक महीने तक खेली जाने वाली तीन सीरीज के लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार जियो सिनेमा ने खरीदे हैं। जियो सिनेमा पर आईपीएल 2023 का प्रसारण फ्री किया गया था। अब आप जियो सिनेमा पर भारत-वेस्टइंडीज सीरीज फ्री देख सकेंगे।

इसके अलावा भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी20 सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकेंगे। हालांकि डीडी स्पोर्ट्स की तरफ से टेस्‍ट मैचों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पहली बार द्विपक्षीय सीरीज का सात भाषाओं में प्रसारण

बता दें कि यह पहली बार है जब किसी द्विपक्षीय सीरीज का लाइव प्रसारण सात भाषाओं में किया जाएगा। वायकॉम 18 के स्पोर्ट्स की ओर से बताया गया है कि इस सीरीज में दर्शक वर्ल्ड क्लास प्रसारण देख सकेंगे।

इस सीरीज का पहला टेस्‍ट 12 से 16 जुलाई तक भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जाएगा। दर्शक हिंदी और अंग्रेजी के साथ 7 भाषाओं भोजपुरी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें : धोनी ने लॉन्‍च किया अपनी फिल्‍म LGM का ट्रेलर, माही के लिए खास है ये मूवी

वेस्टइंडीज दौरे का पूरा शेड्यूल

12 से 16 जुलाई - पहला टेस्ट, डोमिनिका

20 से 24 जुलाई - दूसरा टेस्ट, त्रिनिदाद

27 जुलाई - पहला वनडे, बारबाडोस

29 जुलाई - दूसरा वनडे, बारबाडोस

1 अगस्त - तीसरा वनडे, त्रिनिदाद

3 अगस्त - पहला टी-20, त्रिनिदाद

6 अगस्त - दूसरा टी-20, गुयाना

8 अगस्त - तीसरा टी-20, गुयाना

12 अगस्त - चौथा टी-20, फ्लोरिडा

13 अगस्त - पांचवां टी-20, फ्लोरिडा

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया में इन 2 युवा विस्‍फोटक बल्‍लेबाजों का डेब्‍यू तय, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट