30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिचेल जॉनसन का डेविड वॉर्नर पर बड़ा खुलासा, बोले- मुझे पर्सनली काफी गंदा मैसेज किया था

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर मिचेल जॉनसन ने डेविड वॉर्नर के विदाई टेस्‍ट सीरीज में हीरो की तरह फेयरवेल देने को लेकर जमकर जहर उगला था, जिसके बाद कुछ क्रिकेटरों ने उनका विरोध भी किया। अब मिचेल जॉनसन इसके पीछे का कारण भी बताया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Dec 2023, 2:40 PM IST

mitchell_johnson_on_david_warner.jpg

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज उनके करियर की अंतिम टेस्ट श्रृंखला होगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर मिचेल जॉनसन ने वॉर्नर के फेयरवेल की तैयरियों को लेकर विरोध जताया है। साथ ही कहा कि वह सैंडपेपरगेट केस में दोषी पाए गए थे। इसके बावजूद उन्होंने कभी इसकी पूरी जिम्मेदारी नहीं ली। अब वह आउट ऑफ फॉर्म हैं और इसके बावजूद उन्‍हें टेस्ट टीम में आखिरी टेस्ट खेलने के लिए चुनना गलत है। वहीं, उस्मान ख्वाजा ने वॉर्नर का बचाव करते हुए कहा कि वॉर्नर और स्टीव स्मिथ दोनों सजा भुगत चुके हैं। इस तरह किसी पर पर्सनल अटैक करना ठीक नहीं है। इस पर अब जॉनसन ने भी अपनी सफाई दी है।


मिचेल जॉनसन ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा करते हुए कहा कि वॉर्नर ने उन्‍हें एक मैसेज किया था, जो बहुत ही पर्सनल था। मैंने इसके बाद वार्नर को फोन कर इस पर बात करने का प्रयास किया था, ताकि चीजों को क्लियर किया जा सके। मैंने उससे कहा था कि अगर मैं मीडिया में तुम्हारे संबंध में बेकार बातें लिखूं या कहूं, जो तुम्हें पसंद न हो तो तुम मुझसे बात कर सकते हो।

'उसने जो कुछ कहा वह काफी खराब था'

जॉनसन ने आगे कहा ये बातें कभी पर्सनल नहीं थी। इसी कारण मैंने ऐसा आर्टिकल लिखा। इसमें जो भी कुछ लिखा वह इसका हिस्सा था। इसमें कुछ ऐसी चीजें थीं, जो मैं कह नहीं सकता। अब वॉर्नर के ऊपर है कि वह इस संबंध में बात करना चाहता है या फिर नहीं। उसमें कुछ बातें बहुत ही निराशाजनक थीं। उसने जो कुछ कहा वह काफी गंदा था।

यह भी पढ़ें : गांगुली का कोहली संग हुए विवाद पर बड़ा खुलासा, बोले- विराट कप्तानी चाहते थे, लेकिन मैंने...