29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI vs SCO, T20 World Cup 2022: स्कॉटलैंड ने किया उलटफेर, वेस्ट इंडीज़ को 42 रनों से हराया

West Indies vs. Scotland: स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने सफर का आगाज़ पूर्व चैंपियन वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ जीत के साथ किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Oct 2022, 1:48 PM IST

scotland_beats_west_indies.jpg

Scotland beats West Indies

ऑस्ट्रेलिया में रविवार 16 अक्टूबर से शुरू हुए टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) 2022 में उलटफेर का सिलसिला जारी है। पहले दिन के बाद दूसरे दिन फिर उलटफेर देखने को मिला, जब स्कॉटलैंड (Scotland) ने पूर्व चैंपियन वेस्ट इंडीज़ (West Indies) को ग्रुप स्टेज में 42 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उत्तरी स्कॉटलैंड की टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 का स्कोर बनाते हुए वेस्ट इंडीज़ को 161 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में वेस्ट इंडीज़ की टीम 18.3 ओवरों में 118 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।


जॉर्ज मुंसी की शानदार बैटिंग

स्कॉटलैंड की तरफ से ओपनिंग करने उतरे जॉर्ज मुंसी (George Munsey) ने शानदार बैटिंग करते हुए 53 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 66 रन की नाबाद पारी खेली। इससे टीम को एक मज़बूत स्कोर खड़ा करने में मदद मिली।


यह भी पढ़ें- MS Dhoni के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए क्या..

बैटिंग के बाद शानदार बॉलिंग

स्कॉटलैंड ने सिर्फ बैटिंग ही नहीं, बॉलिंग भी शानदार की। इसी का नतीजा रहा कि वेस्ट इंडीज़ की टीम 20 ओवर भी नहीं टिक सकी। मार्क वॉट (Mark Watt) ने टीम की तरफ से 4 ओवर में 12 रन देते हुए 3 विकेट लेकर सबसे अच्छी बॉलिंग की।

यह भी पढ़ें- T-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बयान - "पाकिस्तान के खिलाफ मैच की टीम का हो चुका है चयन"