टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले मुकाबले में 3 रन से हराया था। ये बहुत ही रोमांचक जीत रही थी। अब दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराया। ये जीत टीम इंडिया की बहुत ही खास रही क्योंकि मिडिल ऑर्डर ने जोरदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने खास योगदान दिया। खासतौर पर अक्षर पटेल इस बार जीत के हीरो रहे। आपको बता दें वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने आठ विकेट खोकर रोमांचक जीत दर्ज की।